पीलीभीत: वर्दी के बारे में पूछा तो सीओ से बोला मालखाना इंचार्ज..तुम कौन होते हो!
पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार: पुलिस अफसर भले ही मातहतों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं लेकिन कुछ कर्मी बाज नहीं आ रहे है। फरियादियों से अपशब्द बोलने के तो कई मामले होते रहे है। मगर कोतवाली के मुंशी ने तो सीओ से ही अभद्रता कर डाली। नशे की हालत में बिना वर्दी मिलने पर सवाल जबाव करते ही वह अपशब्द बोलने लगा था। फिलहाल मेडिकल परीक्षण कराकर एसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है। कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: बरेली रेलखंड पर मिला युवती का क्षतविक्षत शव, धड़ से सिर गायब...जानिए पूरा मामला
घटना बुधवार की है। कोतवाली पूरनपुर में तैनात मालखाना इंचार्ज पारस यादव की कई दिनों से शिकस्त सीओ आलोक कुमार के पास पहुंच रही थी। आरोप था कि वह ड्यूटी से नदारद रहता है और दिनभर नशे में घूमता है। लोगों से अभद्रता के भी आरोप थे। इसी को लेकर पहले सुबह सीओ कोतवाली गए। उसके बाद दोबारा शाम को पहुंचे। इस दौरान नशे की हालत में पारस यादव बिना वर्दी कोतवाली में मिला।
जब सीओ ने वर्दी के बारे में सवाल किए तो वह उनसे अपशब्द कहने लगा। यह भी बोल दिया कि वर्दी के बारे में पूछने वाले वह कौन होते हैं। इसके बाद सीओ ने पुलिस कर्मियों से उसे पकड़वाया और मेडिकल परीक्षण कराया। बताते है कि उसमे नशे में होने की पुष्टि भी हुई। जिसके बाद सीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी है।
सीओ ने बताया कि लगातार लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसी की हकीकत परखने दो बार कोतवाली गए। वर्दी को लेकर सवाल करने पर अनर्गल बात करने लगा। मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। अनुशासन हीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: कसा शिकंजा...मासूमों की डूबकर मौत मामले में भट्ठा मालिक पर रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला
