आज का राशिफल। 06 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपके मन में नए-नए आइडियाज आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें।

वृष

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवाह योग्य युवाओं का विवाह तय हो सकता है। योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पाएंगे। संतान की नौकरी संबंधी परेशानी का समाधान होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन

आज व्यवसाय में बड़े सरकारी ऑर्डर मिलने की संभावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। अचानक से लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क

आज धन समृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दुष्ट लोगों की संगत से बचें। नया कार्य शुरू करने में कठिनाई होगी। समाज में अपनी योग्यता का परिचय देंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानियां होंगी।

सिंह

आज व्यापार में बिक्री बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिए। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी।

कन्या

आज अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकअप अवश्य कराएं। मौसम की वजह से एलर्जी व परेशानी होगी। खानपान के प्रति लापरवाही न करें।

तुला

आज आपकी सफलताओं की सर्वत्र चर्चा होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। धन को बचाने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन और चिंतन करेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जाएंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु

आज ऑफिस का माहौल बेहतरीन रहेगा। नई स्किल्स सीखने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। यात्राओं की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज अभिमान से आपको दूर रहना चाहिए। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। सुस्ती और आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। गलतफहमी के कारण संबंधों में कटुता आ सकती है।

कुंभ

आज बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की संभावना है।

मीन

आज पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। रिसर्च संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें। मामा पक्ष के साथ अपने संबंध मधुर रखें।