बरेली: सेना के तीन जवानों समेत 132 नए कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना ने एक बार फिर से सेना में दस्तक दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में सेना के तीन जवानों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना की आहट बच्चा जेल और कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में भी सुनाई दी। बच्चा जेल …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना ने एक बार फिर से सेना में दस्तक दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में सेना के तीन जवानों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना की आहट बच्चा जेल और कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में भी सुनाई दी। बच्चा जेल में एक तो कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में तीन संक्रमित मिले है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक बुधवार को 3262 सैंपल लिए गए, जिसमें 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा बुधवार को किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है, जबकि 59 संक्रमित मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक शेरगढ़, नरियावल, बलवीर कालोनी, दातागंज, अमरोलीपुर, सीएमएसडी रामपुर गार्डन में एक एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मीरगंज में तीन, किशोर सदन में फिर से दो, कर्मचारी नगर में छह, माडल टाउन में दो, एकता नगर, नवाबगंज, वीरसावरकर नगर, दुर्गा नगर, करगैना, चंद्रपुरी कालोनी, औरंगाबाद, छबई, गणेश नगर, गुलाब नगर, जागृति नगर, सीबीगंज और सेटेलाइट क्षेत्र में भी एक-एक संक्रमित मिला है।

वहीं, करगैना में दो, महावीर एन्क्लेव, श्यामगंज में तीन, पवन बिहार में एक, फरीदपुर में दो, जनकपुरी में एक, कदरिया खुर्द में दो, सुभाष नगर में तीन, सैदपुर में दो, भुता में एक, डालों वाली मठिया बिहारपुर में एक, गांव करेली में एक, इज्जतनगर में तीन, साहूकारा में एक, डेलापीर में दो, किला में चार, शाहबाद दीवानखाना में एक, शास्त्री नगर में तीन, एजाज नगर में एक, बीएसएनएल कार्यालय कैंट में एक, त्रिवेणी एन्क्लेव में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शांति विहार में नौ तो बहेड़ी में आठ संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में बुधवार को सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट शांति विहार कालोनी के निवासियों की आई। यहां नौ लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पूरे इलाके में भय व्याप्त है। वहीं, जिले के बहेड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को आईसोलेट किया जा रहा है।

बच्चा जेल में एक तो कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में तीन संक्रमित
जिला जेल, सेंट्रल जेल के कैदियों और संवासनियों के संक्रमित निकलने के बाद अब बच्चा जेल में भी कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। बुधवार को यहां एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिला प्रशासन के अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। वहीं कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में भी तीन स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई है।

गैर जनपदों के लोग भी मिले संक्रमित
एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि छह संक्रमित बाहरी जिलों के निवासी हैं। इनमें शाहजहांपुर के तीन है, जिसमें एक संक्रमित अपना उपचार खुशलोक अस्पताल में करा रहा है। वहीं, बदायूं और पीलीभीत में एक-एक संक्रमित मिला है। सभी के जिला मुख्यालय पर सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार