दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है। 92‍वें वर्ष के एहसान खान कोरोना वायरस संक्रमित थे और पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। एहसान खान हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर से भी ग्रस्त …

मुंबई। बॉलीवुड में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन हो गया है। 92‍वें वर्ष के एहसान खान कोरोना वायरस संक्रमित थे और पिछले कई दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। एहसान खान हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर से भी ग्रस्त थे। बुधवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

लीलावती अस्पताल से देर रात जारी बुलेटिन में एहसान खान के निधन की जानकारी दी गई।
इक्कीस अगस्त को ही दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह भी कोरोना संक्रमित थे और लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया था।

 

संबंधित समाचार