चंपावत में बस के हुए ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला, घायलों को भेजा अस्पताल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस का चंपावत के निकटवर्ती गांव मरोडाखान के पास ब्रेक फेल हो गए। इस बस में 28 यात्री बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना स्थल पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन चालक की सूझबूझ से टल गया। यात्री भी चालक की प्रशंसा करते नजर आए फिलहाल यात्रियों को मामूली चोटें आने की बात सामने आयी है और सभी को एहतियातन अस्पताल ले जाया गया है।

संबंधित समाचार