PCS ज्योति मौर्या के ससुर का छलका दर्द, बोले- अब और बहुओं को पढ़ा नहीं पाऊंगा, खून पसीने की कमाई से...
बरेली। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बरेली तैनात रहीं ज्योति मौर्या को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी किया जा रहा है। पति आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्या की अफेयर की चैट सोशल मीडिया पर वायरल की है, तब से हर किसी की जुबान पर ज्योति मौर्या के चर्चे हैं। पति आलोक मौर्या ने ये भी बताया कि पत्नी को पीसीएस की तैयारी कराने के लिए कर्ज भी लिया था। उन्होंने ज्यादातर पढ़ाई लोन लेकर ही कराई थी।
मामले को लेकर ज्योति मौर्या के ससुर मुरारी मौर्या और ग्रामीणों ने इस विवाद को लेकर गहरी निंदा की है। आलोक के पिता ने कहा कि ज्योति जो भी फैसला ले रही हैं, वो समाज और संस्कारों के खिलाफ है। उनके पास दो बच्चे हैं। उनके भविष्य के बारे में न सोचकर वो ऐसा फैसला कर रही हैं, जो सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद निंदनीय है। यही नहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आलोक और उनके पिता ने अपनी खून पसीने की कामाई से ज्योति को यहां तक पहुंचाया है। बिना इन लोगों के ज्योति मौर्या कभी इस मुकाम को हासिल नहीं कर पातीं।
कहा कि अब उनके और उनके परिवार का क्या होगा, इस कुरीति का समाज पर क्या आसर पड़ेगा, साथ ही और आने वालीं बहुओं को पढ़ाना कितना मुश्किल होगा, सब जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। आलोक के पिता का कहना है कि जब बहू ज्योति ने पीसीएस का एग्जाम क्वालीफाई किया तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सोचा कि सभी बहुओं को इसी तरह पढ़ा-लिखाकर जिम्मेदार बनाऊंगा, लेकिन अब उनका मन भारी हो चुका है, ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा?
यह भी पढ़ें- वेब पर स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचना से मरीजों पर पड़ेगा असर, जानिए डॉक्टर ने और क्या कहा?
