रायबरेली: किसान का खाता सीज, नहीं हो पा रही धान की रोपाई, एनएच के अधिकारियों पर लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। यूपीडा और एनएच के बीच फंसा किसान का खाता सीज कर दिया गया। नतीजा यह है कि किसान की धान की फसल नहीं हो पा रही है। किसान अभी तक रोपाई नहीं कर सका है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। 

 जिंगना निवासी शिव सागर पटेल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमि का अधिग्रहण पहले यूपीडा ने किया था।  जिसके बाद उसी जमीन को लेकर एनएच अधिग्रहण कर रहा है और यूपीडा द्वारा पहले ही पीड़ित के खाते में पैसे भेज दिए गए थे।

लेकिन एनएच के अधिकारियों की मनमानी के चलते खाते को सीज कर दिया गया। जिसके चलते पीड़ित किसान इधर-उधर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। लगभग 1 वर्ष से खाता सीज होने से किसान अपनी धान की फसल की रोपाई नहीं कर पा रहा है। 

अधिकारियों के पास न्याय के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रहा है। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही हैं। पीड़ित किसान का कहना है। कि उसका जो पैसा था। वह भी उसी खाते में हैं। जब इस बाबत एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यूपीडा द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन का पैसा भेज दिया गया था।

लेकिन अब उसी जमीन को एन एच द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसकी वजह से खाते को सीज किया गया है। एनएच का पैसा आ जाने पर किसान द्वारा जो खाते से पैसा निकाला गया है। वह मिल जाने पर खाते को बहाल कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -गोरखपुर को मिलेगी 'वंदे भारत' की सौगात, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी करेंगे रवाना

संबंधित समाचार