कार रेलिंग तोड़कर फिल्मी स्टाइल में उड़ी… फिर खेत में पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल, Bundelkhand Expressway पर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ खेत में पलटी।

जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

जालौन, अमृत विचार। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार तेज रफ्तार में अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी तभी चालक का कार से नियंत्रण हट गया। कार असंतुलित होकर रेलिंग को तोड़ती हुई फिल्मी स्टाइल में हवा में उड़ी और खेत में जाकर पलट गई। कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जालौन में शुक्रवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा देखने को मिला। इटावा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार  जब सहाव के 208 किलो मीटर के पास पहुंची तो  कार का संतुलन बिगड़ गया। कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की रोलिंग तोड़ती हुई फिल्मी स्टाइल में हवा में उड़ती हुई खेत में जाकर पलट गई।

कार सवार दो युवकों में एक युवक  की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हड़कंप मच गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही घायल कार सवार को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रथम उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। कार के नम्बर को ट्रेस किया जा रहा।

संबंधित समाचार