अलीगढ़ में पिता ने लगाया बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़, अमृत विचार। जिले में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दो युवको द्वारा दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि उसकी बेटी को चचेरा भाई अपने दोस्त के पास छोड़कर आया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे बेहोश कर अश्लील फोटो भी खींचे गए हैं, जिसके आधार पर आरोपी बेटी को ब्लैकमेल कर चार माह तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: शादी का झांसा देकर सालों तक करता रहा दुराचार, इंकार करने पर पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर
