Kanpur News : SP MLA Irfan Solanki की लगातार बढ़ रही मुश्किलें, बंदूक का लाइसेंस निलंबित
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के बंदूक का लाइसेंस निलंबित।
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के बंदूक का लाइसेंस निलंबित। निरस्त करने के लिए विधायक को नोटिस भेजा गया।
कानपुर, अमृत विचार। सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। अभी वह जेल में है। इस दौरान गुरुवार को उनके असलहे का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। अब लाइसेंस को निरस्त करने के लिए नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह में विधायक को जवाब देना है। उनके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
सपा विधायक आगजनी समेत अन्य मामलों में जेल में बंद है। उनके आपराधिक मुकदमों को आधार बनाकर पुलिस ने जिलाधिकारी कोर्ट में बंदूक के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की थी। इस पर जिलाधिकारी कोर्ट ने लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। अब निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जेल और घर में चस्पा करवा दिया गया है।
विधायक को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अब उनके जवाब के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि पुलिस की संस्तुति पर कार्रवाई की जाएगी।
