बरेली: आंवला में जलभराव बना काल, डूबने से एक की मौत, एक को बचाया गया, एक लापता
बरेली, अमृत विचार। आंवला में आज सुबह हुई बारिश में चाचा और भतीजे समेत एक बाइक सवार डूब गया। जिसमें चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजे को बचा लिया गया। वहीं जबकि बाइक सवार युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश की जा रही है।
पहली घटना आंवला के गांव भीमपुर की है। यहां रहने वाला 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र अशोक कुमार धान की पौध लेने खेत पर जा रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह पुलिया पर गिर गया। उसे डूबता देख उसका चाचा लाखन पुत्र मोहन लाला उसे बचाने के लिए पुलिया में कूद गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने चीख पुकार सुन प्रशांत को तो बचा लिया। लेकिन उसका चाचा लाखन डूब गया। काफी तलाश के बाद कुछ दूर पानी में उसका शव बरामद किया गया। वहीं दूसरी घटना में ग्राम-जंगतीरा के पास दलीपपुर बॉर्डर पर बाइक से नदी पार करते समय बाइक सहित गुरूदयाल शर्मा पुत्र जगदीश शरण शर्मा डूब गए। उनकी बाइक बरामद कर ली गई है। उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ये भी पढे़ं- बरेली: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, महिला घायल
