प्रयागराज : 38 दिन बाद नए यमुना पुल पर कल से शुरु होगा आवागमन
प्रयागराज, अमृत विचार। नया यमुना पुल पर आवागमन कल यानि शनिवार से शुरु कर दिया जायेगा। 7 जून को पुल मे बेयरिंग बदलने के लिए बंद कर दिया गया था। इसे शनिवार से शुरु कर दिया जाएगा, लेकिन 22 जुलाई से 5 दिन के लिए यह पुल दोबारा बंद किया जाएगा।
प्रयागराज में यमुना नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज पर 8 जुलाई शनिवार से आवागमन शुरु कर दिया जाएगा। दोनों साइड से वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। वही मरम्मत कार्य के लिए 22 जुलाई से 5 दिनों के लिए पुल की दूसरी साइड को फिर से बंद कर दिया जाएगा। 38 दिन बाद इस पुल पर पूरी तरह यातायात शुरू होगा। अभी दूसरी साइड में काम होना बाकी बताया जा रहा है। एक बेयरिंग बदलने का काम जल्द ही शुरु किया जायेगा। यह काम 22 जुलाई को शुरू होगा। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक आखिरी बेयरिंग बदलने के दौरान पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
ये भी पढ़ें -गोंडा : दहेज हत्या में मां बेटे को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
