पीलीभीत: थाने में इंस्पेक्टर के सामने हाथापाई की नौबत, जमकर हुआ हंगामा..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर नगर के एक युवक ने पोस्ट वायरल की। वर्तमान चेयरमैन शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी सोशल करने वाले के खिलाफ शिकायत लेकर थाने गए। इसी दौरान वहां पूर्व चेयरमैन पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन ने युवक का पक्ष लिया, तो दोनों ओर से कहासुनी होने लगी।
विवाद बढ़ने पर गाली गलौज और थाने में इंस्पेक्टर के सामने ही हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों पक्षों को भिड़ता देख कुछ देर के लिए पुलिस सकते में आ गई। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के थाने से चले गए। इसके बाद पुलिस ने राहत महसूस की। हालांकि वर्तमान चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले नगर निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कुछ दिन नगर निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक अभद्र वीडियो पर कमेंट किया था। जिस पर वर्तमान चेयरमैन के समर्थकों पर वायरल करने का आरोप लगाया गया। युवक पूर्व चेयरमैन का भतीजा बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को थाने में शिकायत करने गए थे। इसी दौरान युवक के बचाव को लेकर पूर्व चेयरमैन भी थाने पहुंच गए। थाने में इंस्पेक्टर के सामने ही दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तीखी नोकझोक के हाथापाई की नौबत आ गई।
इस पर इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों को बचाने का प्रयास किया, मगर दोनों पक्षों ने एक न सुनी। बाद में थाने से बाहर निकलकर देख लेने की बात तक आ गई। इससे कुछ देर के लिए थाने में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बाद में वर्तमान चेयरमैन पुलिस को तहरीर देकर थाने से अपने समर्थकों के साथ चले गए। इससे मामला शांत हुआ। पुलिस ने भी मामला शांत होने के बाद राहत महसूस की। थाने में विवाद होने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मामला काफी चर्चा में है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पति ने की पिटाई तो पत्नी ने जहर खाकर दी जान, पड़ताल में जुटी पुलिस
