Farrukhabad News: वकील से मारपीट कर लूटे थे रुपये, सलाखों के पीछे भेजा गया दरोगा, जालौन के पीटीएस में है तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रखाबाद में वकील से मारपीट व रुपये लूटने में दरोगा गया जेल।

फर्रखाबाद में वकील से मारपीट व रुपये लूटने में दरोगा जेल गया। जालौन के पीटीएस में तैनात है। एसपी से स्पष्टीकरण तलब होने पर पुलिस ने दरोगा का आत्मसमर्पण कराया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। वकील से मारपीट व लूट के मुकदमे में आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर एसपी का स्पष्टीकरण तलब होने पर दरोगा ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट व कुर्की कार्रवाई चल रही है। दरोगा की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई। न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दरोगा को जेल भेज दिया है। वर्तमान में दरौगा जालौन में तैनात है। 

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी वकील शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कोर्ट में कर्नलगंज चौकी प्रभारी रहे दरोगा अनिल भदौरिया, सिपाही सुरेंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट में लूट व मारपीट कर मुकदमा वर्ष 2018 में दर्ज कराया था। दोनों आरोपी को न्यायाधीश ने मारपीट व लूट के आरोप में तलब किया।

कोर्ट के आदेश के बावजूद दोनों आरोपी हाजिर नहीं हुए। दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर कुर्की कार्रवाई कर दी गई। आरोपी सिपाही सुरेंद्र कुमार फतेहगढ़ पुलिस लाइन में तैनात है। कोर्ट का वारंट तामील न कराकर एसपी ने उसको उपर्जित अवकाश पर भेद दिया था।

फतेहगढ़ कोतवाल ने आरोपी दरोगा अनिल भदौरियां की गिरफ्तारी संबंधी कोई रिपोर्ट नहीं थी। कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश कृष्ण कुमार ने एसपी को नोटिस जारी कर वारंट होने के बावजूद सिपाही को उपार्जित अवकाश किस कारण दिया गया और दरोगा को किस कारण गिरफ्तार कर पेश नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। इससे पुलिस महकमा में हलचल मच गई। शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में जालौन में तैनात दरोगा अनिल भदौरिया ने कोर्ट में आत्म समर्पण किया। उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रित जमानत प्रार्थना पत्र पेश किया। पीड़ित के अधिवक्ता राहुल परिहार, राजीव राठौर ने विरोध किया। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दरोगा की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दी। दरोगा को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार