हल्द्वानी: पत्थर मारकर अधिवक्ता की कार का शीशा तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने पत्थर मारकर अधिवक्ता की कार का शीशा तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष नगर भोटिया पड़ाव निवासी कुलविंदर सिंह ने तहरीर में कहा कि बीते गुरुवार को वह अपने मित्र नवीन सांगुडी के जेल रोड स्थित घर गए थे।

तभी पड़ोस में रहने वाले आशीष सांगुडी ने कार पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कार के शीशे टूट गये। बताया कि आरोपी पहले भी उनके ऊपर कई बार हमला कर चुका है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार