प्रयागराज : मंदिर में चोरी व तोड़फोड़ के विरोध में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, प्रयागराज । यमुना नगर के मांडा थाना क्षेत्र में स्थित कोसड़ा कला गांव के बाबा देवकुंड नाथ महादेव धाम में दो दिन पहले चोरी और तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आक्रोश जताते हुए राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। पुलिस ने मामले में पुजारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया।

मांडा थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला स्थित बाबा देवकुंड नाथ महादेव धाम में दो दिन पहले भगवान हनुमान की प्रतिमा से आराजकतत्वों ने पीतल की आंख, चांदी का मुखौटा व घण्टा निकाल लिया। इसके बाद मंदिर में तोड़फोड़ किया गया था। इसके अलावा आए दिन युवक-युवतियों द्वारा मंदिर परिसर में भगवान का अपमान किया जा रहा है। लेकिन शिकायत के बाद पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मांडा थाने के सामने वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, साथ ही लोगों ने भजन शुरू कर दिया। पुलिस ने घण्टों की मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह चक्काजाम को समाप्त कराया। इसके बाद मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : दो दिवसीय ओम नमः शिवाय का जाप व रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Hockey India News: ऑस्ट्रेलियाई टिम व्हाइट के हाथों में खिलाड़ियों की कमान, जूनियर महिला हॉकी टीम का कोच किया गया नियुक्त
गोंडा : टूटकर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, युवक की दर्दनाक मौत, अधिशासी अभियंता व मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
यश राज फिल्म्स ने शुरू की खास पहल, फिल्म इंडस्ट्री के बच्चों की Higher Education के लिए स्कॉलरशिप का एलान
जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस वे परियोजना : बुलंदशहर के इन गांवों में शुरू हुआ भूमि अधिग्रहण, क्षेत्र के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख
औद्योगिक कॉरिडोर : हजारों युवाओं को नौकरी लाएगा, सैकड़ों उद्योग भी लगाएगा