प्रयागराज में सफाई कर्मचारियों ने की Strike , शहर में लगे कूड़े के ढेर  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अपने उत्पीड़न से आजिज सफाई कर्मचारी बेटे तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। नतीजतन शहर की गलियां कूड़े-कचरे से पट गई हैं। सफाई कर्मियों की कई मांगे हैं जिसको लेकर उन्होंने शुक्रवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया है। शनिवार को भी वो काम पर नहीं आये। 

नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप  कुमार की अगुवाई मे सफाई कर्मचारियों का हड़ताल शनिवार को भी जारी है। प्रशासन हड़ताल को समाप्त करने में फिलहाल नाकाम साबित हुआ है। सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरूवार को नगर निगम परिसर में जुलूस भी निकाला था और अपनी मांगो के लिए प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन में पुरुषों के साथ-साथ महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल है।

नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप का कहना है कि नियमित, संविदा तथा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। निर्णय लिया गया है कि उनकी मांग पूरी न होने तक वह आंदोलन जारी रहेंगे। नगर निगम का कोई भी सफाई कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएगा। नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों ने सभा भी की। इस मौके पर हरेंद्र यादव, श्याम बाबू, दिलीप कुमार, राजुकमार, दृग नारायण समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -वाराणसी में केंद्रीय मंत्री ने BHU अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से किया संवाद

संबंधित समाचार