प्रयागराज में बन रही मध्यप्रदेश चुनाव की रणनीति, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के घर जुटे नेता  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुल्दाबाद/ प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी प्रयागराज शुरू से ही राजनीतिक सरगर्मियों का गढ़ रही है। यहां से देश को कई राजनेता और बहुमुखी प्रतिभाएं मिली हैं। शनिवार को मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी यहां दो बड़े राजनेताओं में चर्चा हुई है। शनिवार को सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता व सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल पहुँचे थे। जहाँ दोनों कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों ने सदन में मानसून सत्र से पहले बीजेपी को घेरने के लिए रणनीति तैयार की। 
    
इस बैठक में प्रमोद तिवारी ने कहा की देश में कमर तोड़ महंगाई से लोग बेहाल हैं। वहीं दूसरी ओर बढ़ती बेरोजगारी से युवा, व्यापारी हताश और निराश हैं। इस दौरान प्रमोद तिवारी ने मध्यप्रदेश में हुई पेशाब घटना को लेकर सरकार पर दलित, शोषित और वंचित विरोधी होने का आरोप लगाया है। वहीं सांसद राजमणि पटेल ने शिवराज सरकार को पिछड़ा वर्ग विरोधी बताते हुए तीखे हमले किये। दोनों सांसदों ने एमपी में रह रहे यूपी के लोगो से सीधे संवाद करने का कार्यक्रम भी तैयार किया।

इस दौरान, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा, रजनीश विश्रामदास, उज्वल शुक्ला, रईस अहमद, मनोज पासी, एहतेशाम अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -उम्र का काम से क्या लेना-देना है', शरद पवार ने सेवानिवृत्त होने के अजित के सुझाव पर कहा

संबंधित समाचार