अयोध्या : करंट की चपेट में आकर ससुर व बहू की मौत, महिला झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर कोतवाली अन्तर्गत शनिवार देर शाम दुबावां गांव में करंट की चपेट में आकर ससुर और बहू की मौत हो गई। वहीं एक महिला झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
   
पुलिस के अनुसार लगभग 6 बजे शाम के आसपास ग्राम दुबावां में महेश प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह की बहू प्रीति सिंह पत्नी प्रमोद कुमार सिंह स्नान करने के बाद अपने घर में तार पर कपड़ा डाल रही थी। इतने में ही उसमें कहीं से बिजली प्रवाहित हो रही थी। कपड़ा फैलाते  समय वह चिपक गई। जिसको छुड़ाने के लिए तार पर महेश प्रताप सिंह ने लाठी मारी। जिसके कारण तार टूटकर उनके हाथ में आ गया। जिससे प्रीति और महेश प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इनकी चपेट में प्रियंका सिंह पत्नी विनोद सिंह भी आ गई थी।  जिनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक महिला प्रीति की एक सात वर्षीय पुत्री आईना सिंह है। घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें -गोंडा : पढ़ाई कर रहे छात्र पर गिरा स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर, घायल

संबंधित समाचार