रामपुर : आखिर किस बात पर महिला को पीट-पीटकर कर दिया लहूलुहान, जानिए पूरा मामला
रामपुर, अमृत विचार। रंजिश के चलते दो लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव खरसौल निवासी छाया का कहना है कि उसका पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से खेत पर बनी मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा है। दो दिन पहले वह किसी काम से शाहबाद से मंगोली जा रही थी कि सैफनी पर आरोपी सुलेंद्र और बनवारी लाल ने महिला को रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया।
उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: हंसिया से हमलाकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा
