VIDEO : दिव्यांका ने पति विवेक के साथ थाइलैंड में मनाई शादी की सालगिरह, एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिखा कपल
मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ शादी की सातवीं सालगिरह थाइलैंड में मनाई। दिव्यांका ने अपने पति विवेक के साथ शादी की सालगिरह पर थाईलैंड में एक रोमांटिक सी-साइड डिनर एन्जॉय किया। इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का रोमांटिक वीडियो सामने आया है।
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी झलक भी दिखाई है। उन्होंने अपने स्पेशल मोमेंट का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि विवेक ने समंदर के किनारे अपनी लेडी लव दिव्यांका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का अरेंजमेंट किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति को प्यार भरे अंदाज में एनिवर्सरी की बधाई दी है।
https://www.instagram.com/p/CudZGc6hNwO/
उन्होंने कैप्शन में लिखा,साल्ट-किस्ड हवा हमारी प्रेम कहानी की कहानियां फुसफुसाती हैं, एक रोमांटिक सी-साइड डिनर के साथ हम अपनी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।
https://www.instagram.com/p/CudZcXRynQW/?img_index=10
विवेक ने भी पत्नी के साथ अपनी थाईलैंड ट्रिप से कई रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ दिख रहा है। इन फोटोज के साथ विवेक ने कैप्शन में लिखा,ट्रेवल और एडवेंचर में मेरे साथी के लिए - आपके साथ दुनिया खूबसूरत है। यहां 7 साल पूरे होने जा रहे हैं, जो एक पल में बीत गए।
ये भी पढ़ें : सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम की शादी' में काम करेंगे सलमान खान! अगस्त से शुरू होगी शूटिंग
