बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, तीन झुलसे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में बिजली की चपेट में आने से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव में शनिवार शाम पंकज सिंह (33) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय पंकज अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एक अन्य घटना में भीमपुरा थाना क्षेत्र के मधुकीपुर गांव में बिजली की चपेट में आकर विमला, ओम प्रकाश व छट्ठू झुलस गए। घटना के समय सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। मनियर थाना क्षेत्र के आसना गांव में शुक्रवार शाम छबीला यादव (60) की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय छबीला अपने घर के पास बैठे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -बहराइच: होटलकर्मी का नाले में मिला शव, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार