Kanpur News : रिश्वत न देने पर पांच हजार का किया चालान, पीड़ित बोला- TSI ने एक हजार रुपये की थी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में टीएसआई पर रिश्वत न देने पर पांच हजार के चालान करने का आरोप।

कानपुर में एक बाइक सवार युवक ने टीएसआई पर आरोप लगाया है, कि रिश्वत में एक हजार रुपये न देने पर जबरन उसकी बाइक का पांच हजार का चालान कर दिया गया। पीड़ित ने ट्वीट करते हुए डीसीपी ट्रैफिक से लिखित शिकायत की है।

कानपुर, अमृत विचार। एक बाइक सवार युवक ने टीएसआई पर आरोप लगाया है, कि रिश्वत में एक हजार रुपये न देने पर जबरन उसकी बाइक का पांच हजार का चालान कर दिया गया। पीड़ित ने ट्वीट करते हुए डीसीपी ट्रैफिक से लिखित शिकायत की है। 

अहिरवां निवासी जितेंद्र कुमार के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को वह बाइक लेकर दवा लेने के लिए नौबस्ता जा रहे थे। तभी दहेली सुजानपुर टीएसआई ने उनकी बाइक को रोका। जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने बाइक के सारे कागजात दिखाए। लेकिन इसके बाद भी टीएसआई फतेहपुर का रजिस्ट्रेशन होने का बहाना करते हुए एक हजार रुपये रिश्वत मांगने लगे। इस पर जितेंद्र ने मना किया तो जबरन उनकी बाइक का ऑनलाइन पांच हजार का चालान कर दिया। जिसके बाद जितेंद्र ने ट्वीट किया।

इस पर पुलिस कमिश्नरेट के ट्विटर एकाउंट से जितेंद्र से माफी मांगी। साथ ही चालान को निरस्त कर टीएसआई पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। वहीं जितेंद्र ने इसकी लिखित शिकायत डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी से भी की है। इस पर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में देने की बात कही है।

संबंधित समाचार