Vande Bharat : पहले दिन 16 मिनट पहले ही अयोध्या पहुंची Train

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। गोरखपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत पहले दिन रविवार को अपने निर्धारित समय से 16 मिनट पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के अयोध्या पहुंचते ही यात्रियों में उसे देखने की बेचैनी रही। हर कोई ट्रेन की तस्वीर   मोबाइल में कैद करता दिखा। इस दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरे और कुछ लखनऊ जाने के लिए चढ़े। 18 मिनट बाद वंदे भारत (22549) प्लेटफार्म नंबर एक से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। 
  
सुबह के पौने आठ बज रहे थे। वंदे भारत के इंतजार में बैठे यात्रियों में उत्सुकता साफ दिख रही थी। ट्रेन के 16 मिनट पहले यानी 07 बजकर 59 मिनट पर ही प्लेटफार्म पर रुकने के बाद यात्रियों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। इस दौरान ट्रेन से कुछ यात्री नीचे उतरे और स्टेशन को एक टक निहारते दिखे। कई ने राम का नाम लेकर भूमि को भी चूमा और वहीं से प्रणाम किया। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार चौबे ने बताया कि ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है। शनिवार छोड़कर बाकी सप्ताह के छह दिन ट्रेन का संचालन होगा। रविवार को यहां ट्रेन अपने निर्धारित समय से पहले पहुंच गई थी और 08:17 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। शाम को लखनऊ से सवा सात बजे चलने वाली वंदे भारत (22550) रात सवा नौ बजे तक पहुंचेगी। 

टिकट का दाम है ज्यादा, खाली हैं सीटें 
वंदे भारत ट्रेन के टिकट का रेट अधिक होने के कारण सीटें खाली रह जा रही हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार पहले दिन लखनऊ से चलकर अयोध्या आने वाली (22550) में चेयर कार की काफी सीटें खाली दिखीं। शाम तकरीबन पांच बजे तक चेयर कार की 250 से अधिक सीटें खाली थीं। यही हाल (22549) का भी है। लखनऊ जाने के लिए 14 जुलाई तक की तमाम सीटें खाली हैं।

ये भी पढ़ें -अमेठी में हनुमान मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, परिसर क्षतिग्रस्त - प्रतिमाओं को कोई नुकसान नहीं

संबंधित समाचार