बरेली: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से गिरा यात्री, मची अफरा-तफरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली रेलवे जंक्शन पर आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन में सवार एक यात्री अचानक नीचे गिर गया। इस दौरान चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी ने आनन-फानन में घायल यात्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक घायल यात्रा जैन सिंह बनारस का रहने वाला है। जो लखनऊ घूमने के लिए बनारस से ट्रेन में सवार हुआ था। लेकिन वह किसी वजह से लखनऊ जंक्शन पर नहीं उतर पाया। इस दौरान ट्रेन से वह बरेली पहुंच गया। जहां वह भीड़ में किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे जैनसिंह के सिर और पैर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद यात्रियों समेत रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया यह भी जा रहा है कि घायल यात्री नशा की हालत में था, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और गिरकर घायल हो गया। फिलहाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढे़ं- अमरनाथ यात्रा के दौरान फंसे बरेली के यात्री, टेंट में घुसा पानी

 

संबंधित समाचार