बरेली: आखिरकार चार साल बाद फ्री विल चर्च में शुरू हुई आराधना, ईसाई समुदाय के लोगों ने जताई खुशी
बरेली, अमृत विचार। करीब चार साल से बंद कैंट स्थित फ्री विल बैपटिस्ट चर्च ऑफ इंडिया में प्रार्थना शुरू हो गई। रविवार 9.30 बजे मुरादाबाद से आए मुख्य अतिथि एवं पादरी डाॅ. राहुल उठवाल ने चर्च में प्रार्थना कराई। कई वर्षों के बाद चर्च खुलने पर ईसाई समुदाय के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। कहा कि चर्च की संपत्ति के लालच में कुछ दबंगों ने इसे बंद करा दिया था, लेकिन सत्य की जीत हुई और चर्च को खोलने के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति मिल गई।
चर्च की डिप्टी मोडरेटर मनीषा लैंबर्ट ने बताया कि ईसाई समुदाय के लोगों के लिए यह चर्च प्रमुख आस्था का केंद्र रहा है। बताया कि चर्च में निरंतर धार्मिक गतिविधियां कराई जाएंगी। चर्च को खुलवाने के लिए करीब 4 साल से हम सभी संघर्षरत रहे। इस दौरान पास्टर रेट नचैनियल लॉरेंस, पास्टर सुमन वर्ज, एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी एवं पादरी विश्वास शर्मा सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन से गिरा यात्री, मची अफरा-तफरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
