रुद्रपुर: व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पांच जुलाई को हुई टायर व्यापारी के घर चोरी

पुलिस ने सीसीटीवी के संदिग्धों की शुरू की तलाश

रुद्रपुर, अमृत विचार। 5 जुलाई को टायर कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद संदिग्धों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। 

बताते चलें कि थाना ट्रांजिट कैंप स्थित आवास विकास चौकी इलाके के दशमेश पार्क के समीप टायर कारोबारी रनवीर सिंह का मकान है। 5 जुलाई की रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था।

चोरों ने दीवार लांघकर दो मंजिले में जाकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद व करीब 5 तोले सोने की ज्वैलरी चोरी कर ली थी। सुबह होने पर बिखरा सामान देखकर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उधर, चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कुमाऊं में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने नहीं दी समूह-ग की परीक्षा
 

संबंधित समाचार