बरेली: मौसम का बदलाव पड़ रहा है भारी, डायरिया के बाद बच्चों पर बुखार का हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डायरिया का प्रकोप थमने के बाद बच्चों पर अब बुखार ने हमला बोल दिया है। मौसम में बदलाव आने के बाद जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगातार बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के अनुसार अचानक मौसम बदलने के बाद बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। गर्म वातावरण से ठंडे में आना बच्चों के लिए हानिकारक है। इस समय रोटा वायरस का संक्रमण भी चल रहा है। दूषित पानी, बाहर का दूध और दूषित खाना जल्द संक्रमण का शिकार बना सकता है।

वयस्क लोगों में भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मेडिसिन की ओपीडी में पांच डॉक्टरों के पास डेढ़ सौ से 180 मरीज आ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा मरीज बुखार पीड़ित हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में दो डॉक्टर रोज औसतन 250 बच्चों को देख रहे हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: आखिरकार चार साल बाद फ्री विल चर्च में शुरू हुई आराधना, ईसाई समुदाय के लोगों ने जताई खुशी

 

संबंधित समाचार