Kanpur News: केंद्र सरकार गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करे, गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएं
कानपुर में केंद्र सरकार गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करे।
कानपुर में केंद्र सरकार गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करे। गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएं।
कानपुर, अमृत विचार। श्रीमद्भागवतगीता आयोजन समिति द्वारा गीता कर्मयोगी सम्मान समारोह में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से गीता को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि इस पवित्र ग्रन्थ को केंद्रीय शिक्षा बोर्ड और राज्यों के शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में अहमिल करें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

श्रीमद्भगवत गीता आयोजन समिति के संयोजक डॉ उमेश पालीवाल ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सतीश तिवारी (उपनिदेशक डायट) के जीवन में गीता महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के साथ ही इसको पाठ्यक्रम में शामिल करने हेतु प्रयास करने की आवश्यकता है।
संरक्षक भूपेश अवस्थी ने समिति द्वारा किए जा रहे श्रीमद्भगवतगीता के व्यापक प्रचार व प्रसार के प्रयासों के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि गीता को पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ ही इस ग्रन्थ को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया जाय। साध्वी प्रतिमा प्रेम ने नियमित गीता स्वध्याय जीवन में किस प्रकार उपयोगी है और इससे क्या लाभ है, की बाबत विस्तार से बताया। गीता प्रचारक अमर नाथ ने कहा कि गीता केवल पढ़ने व समझने की वस्तु नहीं है सभी को अपने जीवन में गीता को धारण करके उसी के अनुरूप आचरण करना है। उन्होंने उपस्थित गीतानुरागियों को गीता पठन-पाठन की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल ने सभी से अह्वान किया कि अपनी संस्कृति, सभ्यता,धार्मिक मान्यताओं को सुरक्षित व संरक्षित रखने की हम सब की जिम्मेदारी है। वेद, पुराण, उपनिषद, गीता ,रामायण आदि धार्मिक पुस्तकें हमारी विरासत है। इनके मान सम्मान के लिए हमे निरंतर प्रयास व संघर्ष करना है। इस अवसर पर गीता स्वध्याय आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह का संयोजन राजेन्द्र अवस्थी संचालन सुरभि मिश्रा ने किया। प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार दुबे, परमानंद, अनिल द्विवेदी,अरुण मिश्रा,राकेश त्रिपाठी,अखिलेश मिश्रा,सुनील सिंह,अंकुर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा,रमेश सचदेव ,श्याम सुंदर नैतिक,प्रमोद कुमार कनौजिया,रेखा सेन, प्रेमलता सिंह,अनिता दीक्षित, किरण पांडे, अवधेश त्रिपाठी पार्षद,अनिल त्रिपाठी,राजेश बाजपेई,श्याम नारायण शुक्ला, के के बाजपेई,संजय बाजपेई,अंबर त्रिपाठी, अनिल द्विवेदीआदि उपस्थित रही।
