महाराष्ट्र: नासिक में SBI एटीएम मशीन को ही चुरा ले गए चोर, लुटेरों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक शहर में समनगांव रोड इलाके अज्ञात चोरो ने रविवार सुबह आरपीएफ केंद्र से एसबीआई बैंक की स्वचालित टेलर मशीन (एटीएम) चुरा ली थी। घटना के बाद शहर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चोरों के एक गिरोह ने यहां समनगांव रोड इलाके में आरपीएफ सेंटर में सुबह करीब चार बजे एटीएम को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे, इसलिए उन्होंने एटीएम को उसकी नींव से उखाड़ दिया और उसे लेकर भाग गए।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने कहा- फासीवादी ताकतों की साजिशों से लड़ते रहेंगे राहुल गांधी

सुबह जैसे ही नागरिकों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। इसके बाद नासिक रोड पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्लोज सर्किट टीवी कैमरा फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि इस एटीएम में कितनी नकदी थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

ये भी पढ़ें - कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई करेगी राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘मौन सत्याग्रह’

संबंधित समाचार