संभल: वरिष्ठ चिकित्सक सुधा सक्सेना के निधन, 40 साल से ज्यादा समय से कर रही थीं सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार : जिले में 40 साल से भी ज्यादा समय से चिकित्सा सेवा कर रहीं वरिष्ठ महिला चिकित्सक सुधा सक्सेना का निधन हो गया। बीमारी से जूझ रहीं सुधा सक्सेना ने रविवार की रात 8:18 बजे अंतिम सांस ली।

सूर्यकुंड तीर्थ के निकट सुशील सक्सेना हॉस्पिटल के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यूसी सक्सेना की पत्नी महिला रोग विशेषज्ञ 78 वर्षीया डॉ. सुधा सक्सेना काफी समय से बीमारी थीं। वह कई दिन से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार की शाम उन्हें घर लाया गया था।

रात 8:18 बजे उनका निधन हो गया। डा. सुधा सक्सेना के निधन की खबर सुनकर शहर के तमाम डाक्टर व गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे। इस खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. सुधा अच्छी डॉक्टर होने के साथ व्यवहार कुशल सामाजिक महिला भी थीं। अंतिम संस्कार सोमवार की दोपहर 12 बजे गोमा श्मशान भूमि पर होगा।

ये भी पढ़ें - संभल: हाइटेंशन लाइन के करंट से मरे आठ पशु, ग्रामीणों ने किया हंगामा 

संबंधित समाचार