हिमाचल में बारिश का कहर जारी , हाईकोर्ट और जिला अदालतें सोमवार को बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के करण सोमवार को उच्च न्यायालय सहित राज्य की सभी जिला न्यायपालिका में अवकाश घोषित किया गया है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के बाद शिमला के चाबा पावर हाउस में पानी भर गया। pic.twitter.com/KQv2xP1EA8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2023
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल ने सोमवार को यहां जारी अधिसूचना में अधिकारियों को यह सूचित करने का निर्देश दिया गया कि लगातार बारिश के कारण वादकारियों, वकीलों, कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों की कठिनाइयों के मद्देनजर उच्च न्यायालय और सभी जिला न्यायापालिकों में 10 जुलाई सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
हिमाचल में बारिश का विकराल रूप
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 9, 2023
भारी बारिश से मनाली में जलप्रलय में बह गई कई कार#HimachalPradesh pic.twitter.com/WfI02DiemP
अधिसूचना में कहा गया है कि अवकाश के स्थान पर किसी अन्य गैर-कार्य दिवस को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्य दिवस घोषित किया जाएगा तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को हिमाचल प्रदेश राज्य में बार एसोसिएशनों के जरिए इसे आम जनता, वादकारियों और अधिवक्ताओं के संज्ञान में लाया जाए।
ये भी पढे़ं- मूसलाधार बारिश से मचा हाहाकार, अब तक 19 मौतें, इन राज्यों में अलर्ट किया गया जारी
