Kanpur: सीवरेज लाइन जोड़ने का विवाद, दो पड़ोसियों में पथराव व फायरिंग, बेकसूर ई-रिक्शा चालक की मौत, ऐसे समझे मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सीवरेज लाइन जोड़ने के विवाद में पड़ोसियों में पथराव व फायरिंग।

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में सीवरेज लाइन जोड़ने के विवाद में पड़ोसियों में पथराव व फायरिंग हो गई। गोली चलने से बेकसूर ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के पटेल नगर कच्ची बस्ती में सोमवार को सीवरेज पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद ईट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। गोली लगने से ई रिक्शा की मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए है। इधर, सूचना पाकर पहुंची चकेरी थाने की पुलिस घायलों और मृतक के शव को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर किया। 

Kanpur Murder News  (2)

यह है पूरा मामला

पटेल नगर कच्ची बस्ती निवासी प्रदीप सोनी के अनुसार वह अपने शौंचालय की पाइप लाइन सड़क के चैंबर से जुड़वाना चाहते हैं। लेकिन पड़ोसी शिव सागर शुक्ला इसका विरोध करते है। इसका विवाद करीब डेढ़ साल से चल रहा था। प्रदीप ने बताया कि पुलिस से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन पुलिस उन्हें हमेशा टरकाती रही। 

क्षेत्रीय पार्षद नरोत्तम कुमार से बात कर करवा रहे थे काम

प्रदीप ने बताया कि सोमवार को वह क्षेत्रीय पार्षद नरोत्तम कुमार से बात करने के बाद पाइप लाइन डलवाने का काम कर रहे थे। उनके साथ इलाके के अदनान और मुजीबुर्रहमान भी सड़क खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शिव सागर बाहर निकले और गाली गलौज करने के साथ ईंट पत्थर चलाने लगे। इस पर एक पत्थर प्रदीप के सिर पर लग गया। इसके बाद प्रदीप और शिव सागर में मारपीट होने लगी। तभी प्रदीप की बहन खुशबू बीच बचाव करने पहुंची तो शिव सागर ने उसे भी मारा। इसके बाद दोनों पक्षो में पथराव होने लगा। इसी दौरान शिव सागर ने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। जिससे रास्ते से ई रिक्शा लेकर जा रहे इलाक़े के संदीप विश्वकर्मा के गोली लगने से उनकी मौत हो गयी।

कांशीराम अस्पताल में परिजनों का हंगामा, एसीपी से हुई बहस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक समेत घायल प्रदीप, अदनान, मुजीबुर्रहमान और खुशबू को लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंची। जहां पर मृतक व घायलों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आक्रोशित परिजनों ने एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव से बहस के साथ हाथापाई भी की। सूचना पाकर डीसीपी पूर्वी शिवाजी समेत कई थानों के फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस लगातार आक्रोशित परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास कर रही है।

चकेरी थाना इन दिनों चर्चाओं में

कानपुर कमिश्नरेट में आने वाला चकेरी थाना इन दिनों चर्चाओं में है। यहां रोजाना लूट, चोरी, हत्या, छिनैती व छेड़छाड़ जैसी वारदातें सामने आ रही है। एक के बाद एक वारदात ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।

बेकसूर की जान जाने पर परिजन बदहवास

दो पड़ोसियों के विवाद में एक बेकसूर ने अपनी जान गवां दी। कांशीराम अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वह बस एक ही बात कह रहे थे कि हत्यारोपी के मेरे सामने लाओ, हम उसको अभी सजा देंगे।

लोहा व्यापारी की हत्या का नहीं हो पाया खुलासा

चकेरी थानाक्षेत्र के गांधीग्राम में बीते 10 मई को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहा कारोबारी संजय गौड़ (50) की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या की थी। इसके बाद गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद दो माह बीत जाने के बाद भी चकेरी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही थी। हत्यारोपियों की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद भी पुलिस खाक छान रही है।

थाना दिवस की शिकायत का पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि नाली को लेकर पिछले कई दिनों से यहां पर विवाद चल रहा था। आठ जुलाई को थाना दिवस में भी इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसका खामियाजा बेकसूर ई रिक्शा चालक को अपनी जान गंवा का चुकाना पड़ा। डीसीपी शिवाजी शुक्ल का कहना है कि शिकायत पर पुलिस के एक्शन लेने से पहले ही घटना हो गई।

संबंधित समाचार