Sawan 2023 : Kanpur के शिव मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किए दर्शन
कानपुर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा।
श्रावण मास के पहले सोमवार में कानपुर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ। भक्त लाइन में लगकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर रहे है।
कानपुर, अमृत विचार। श्रावण मास के पहले सोमवार में शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी है। भक्तों ने गंगा स्नान करने के बाद भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान शहर के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर, जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर, नवाबगंज के जागेश्वर मंदिर व पीरोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर समेत कई मंदिरों में भक्त जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के साथ जयकारे लगा रहे है।
शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइन लगी हुई है। भक्त लाइन में लगकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर रहे है। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं, आठ ड्रोन व 50 वीडियोग्राफी कैमरे की टीम भी मंदिरों में मौजूद है।
