सावन की पहले सोमवार रिलीज हुआ 'भसम के रसम' गाना, भगवान शिव की भूमिका में नजर आए राकेश मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता-गायक राकेश मिश्रा का गाना ‘भसम के रसम’ रिलीज हो गया है। राकेश मिश्रा का गाना ‘भसम के रसम’ निमन भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। ‘भसम के रसम’ गाने में राकेश मिश्रा भगवान शिव की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CuefUx_Odr3/?img_index=1

यह गाना भोलेनाथ की लीला का बखान करने वाला गाना है और इसमें भगवान शिव की स्तुति का मनोरम दृश्य भी है। इस गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि हमारे इस गाने में शिव भक्ति वाली फील है, जिसे सुनकर हर श्रद्धालु के मन को सुकून पहुंचने वाला है। इसलिए हम सबों से आग्रह करेंगे कि आप सभी इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। 

गाना “भसम के रसम” को राकेश मिश्रा और राज नंदनी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडे हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में राकेश मिश्रा और महिमा सिंह की केमेस्ट्री नजर आ रही है। निर्देशक आर्यन देव और परिकल्पना संग्राम सिंह की है। निमन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने इस गाने का निर्माण किया है।

संबंधित समाचार