यूरोपीय देश तुर्की के लिए रास्ता खोल दें, तो कर सकते हैं स्वीडन की नाटो सदस्यता स्वीकार, तुर्की राष्ट्रपति एर्दोआन का बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विलनियस (लिथुआनिया)। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि यदि यूरोपीय देश, यूरोपीय संघ (ईयू) में तुर्की के शामिल होने की कोशिश के लिए ‘रास्ता खोल दें’, तो उनका देश स्वीडन की उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में सदस्यता को स्वीकृति दे सकता है। तुर्की ने स्वीडन की नाटो सदस्यता के लिए अभी अंतिम स्वीकृति नहीं दी है।

 एर्दोआन ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में गठबंधन के शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले अंकारा में यह टिप्पणी की। तुर्की ईयू में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके प्रयासों को अंकारा के लोकतंत्र के मामले में पीछे खिसकने और ईयू के सदस्य साइप्रस के साथ उसके विवादों के कारण झटका लगा है।

ये भी पढ़ें:- America: अमेरिका में बिजली के तारों से टकराया विमान, एक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म