Khatima News: बिगराबाग के ग्रामीणों ने की जलभराव से छुटकारा दिलाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। ग्राम सभा बिगराबाग में कई घरों में जलभराव से आक्रोशित ग्रामीण सोमवार को तहसील पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उप जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से निचले क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बिगराबाग क्षेत्र में जलभराव की स्थिति से कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रेमनगर मानव उत्थान संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को ग्रामीण तहसील पहुंचे। ज्ञापन में बताया कि उनके घरों में जलभराव से दिक्कत हो रही है। जिसका मुख्य कारण खटीमा से बिछुवा मुख्य सड़क पर कुछ परिवारों द्वारा पानी निकासी के लिए बाधा पहुंचाई जा रही है। 

ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित निदान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में इंद्र सिंह कुंवर, प्रेम चंद, राजेंद्र चंद, राजेंद्र परंगाई, राजेश जोशी, हरीश नाथ, पुष्पा चंद, निर्मला नाथ, रीता जोशी, कलावती पांडेय, दुर्गा देवी आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें- Khatima News: क्षैतिज आरक्षण समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी लामबंद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार