हल्द्वानी: शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने जान दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी है। पुलिस के अनुसार पनियाबोर काठगोदाम निवासी आरती (20) की शादी 6 महीने पहले ही प्रेम सिंह के साथ हुई थी।

प्रेम सिंह रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे आरती ने जहर खा लिया। उल्टी होने पर उसने परिजनों को जहर खाने की बात बताई। इस पर उसे एसटीएच लाया गया। जहां चिकित्सक ने आरती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार