12-13 जुलाई को तेलंगाना में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
हैदराबाद। तेलंगाना के कई जिलों में बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछार और भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दैनिक रिपोर्ट में बताया कि राज्य में मंगलवार को भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।
बुधवार (12 जुलाई) को कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, वारंगल और हनमकोंडा जिलों कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार और कहीं भारी बारिश आ सकती है। इसके अलावा गुरुवार (13 जुलाई) को राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
तेलंगाना के अन्य जिलों में 10 से 15 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या फिर गरज बौछार पड़ सकती है। राज्य में हालांकि दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
यह भी पढ़ें- भारी गाद और पाइप क्षतिग्रस्त होने से शिमला में जल संकट गहराया
