अमरोहा: आम प्रदर्शनी में 10 से अधिक जिलों के उत्पादकों ने लिया हिस्सा

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया उद्घाटन

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। सलेमपुर मार्ग पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र गजरौला में सोमवार को आम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 10 से अधिक जिलों के आम उत्पादकों ने 65 से अधिक प्रजाति के आमों को प्रदर्शित किया। कृषि एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर स्टालों पर रखीं आम की विभिन्न प्रजातियों को देखा। 

कृषि मंत्री ने कहा कि भारत विश्व के आम उत्पादक देशों में अकेले 22 फीसदी भागीदारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम उत्पादकों सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के स्टाफ की सराहना की।

संस्थान के अधिकारियों ने दोनो मंत्रियों व अन्य अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में मेरठ व सहारनपुर मंडल को फल पट्टी घोषित किया है। आसपास के जिले भी इसमें जोड़े जाएंगे।

पूरे देश के आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश 28 फीसदी आम होता है। सरकार लगातार आम एवं सब्जी उत्पादकों को आगे बढ़ाने में जुटी है। अमरोहा में हाल ही मैंगो हाउस बनाया गया है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय व कृषि केन्द्र के सभी वैज्ञानिकों से आह्नान किया कि वे किसानों को जागरूक करें।

गुणवत्ता के साथ अपना उत्पादन बढ़ाएं ताकि देश की फल व सब्जियों को न केवल देश बल्कि विदेशों में भी खूब बाजार व मांग मिले। इस मौके पर आईसीएआर नई दिल्ली के उपमहानिदेशक डॉ. यूएस गौतम, विवि के कुलपति डॉ. केके सिंह, निदेशक प्रचार डॉ. पीके सिंह, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी आदित्य लांग्हे, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषि पाल नागर,

पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल, पूर्व विधायक तोताराम, जिला महामंत्री चन्द्रभान भाटी, मंडलाध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे। कृषि केन्द्र के प्रभारी डॉ. एके मिश्र ने सभी का आभार जताया। कृषि केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. शीशपाल सिंह, डॉ. अमित तोमर, डॉ. हादी हसन खान, डॉ. प्राची पटेल, डॉ.आरपी सिंह का विशेष सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- अमरोहा : प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बाद में युवती के परिजन समझाकर ले गए अपने साथ 

संबंधित समाचार