उफनती धाराओं में तिनके की तरह बह गईं कारें, कैमरे में कैद हुआ तबाही का मंजर... देखें Video
नई दिल्ली। इन दिनों पूरे उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग राज्यों से बारिश से हो रही तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Scary visuals from Himachal Pradesh#HimachalPradesh #HeavyRain #HimachalFloods #Himachal #Himachalrain #himachalflood #RainAlert #Rainfall #Rain pic.twitter.com/WkT0P08zpG
— Surbhi Bhawsar (@SurbhiBhawsar9) July 10, 2023
वहीं इस बीच एक वीडियो हिमाचल के सोलन जिले के पर्यटन स्थल परवाणू से सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि गंदे भूरे पानी की उफनती धाराएं कई कारों को अपने साथ बहा ले गईं। वहीं वीडियो में लोगों को बालकनियों से चिल्लाते हुए और अपने मोबाइल पर तबाही को कैद करते हुए देखा जा सकता है। कारें पानी के तेज बहाव में इधर-उधर घूम रही हैं। बता दें हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का कहर जारी है जहां बीते दो दिन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढे़ं- हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, कोई क्षति नहीं
