'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' बनाएगी इतिहास! जापान में इस दिन होगी रिलीज यश की फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' 14 जुलाई को जापान में रिलीज होगी। केजीएफ 1 और केजीएफ 2 की सफलता के बाद यश पैन इंडिया स्टार बन गये। वर्ष 2018 में 'केजीएफ 1' और वर्ष 2022 में 'केजीएफ 2' प्रदर्शित हुई, जिसने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया। केजीएफ 1 और केजीएफ 2 अब जापान में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' जापान में 14 जुलाई को रिलीज होंगी। होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर यश का एक घोषणा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, तारीख बचाकर रखें, जापान, 14 जुलाई का दिन है! हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की बहुप्रतीक्षित रिलीज पहली बार जापान में हो रही है।

https://www.instagram.com/p/Cug_Dqes35w/

रॉकी भाई की लुभावनी यात्रा का अनुभव करें जब वह सत्ता में आता है और अपराध की दुनिया पर कब्ज़ा कर लेता है। अपने कैलेंडर चिह्नित करें और उस सिनेमाई चमत्कार को देखने के लिए तैयार हो जाएं जिसने दुनिया भर के दिलों पर कब्जा कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- सावन की पहले सोमवार रिलीज हुआ 'भसम के रसम' गाना, भगवान शिव की भूमिका में नजर आए राकेश मिश्रा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा