मैं निकला गड्डी लेके पर Kili Paul ने किया जबरदस्त डांस, Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने मीडिया स्टार किली पॉल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सनी देओल ने सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का एक डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें किली, फिल्म गदर के गाने मैं निकला गड्डी ले के पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में किली और उनकी बहन नीमा पॉल दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/Cuiq1FvJ1-3/
दोनों ने सनी के इस गाने पर बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए। वीडियो पोस्ट करते हुए, किली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '90 के दशक के बॉलीवुड सितारों जैसे @सनी देओलने वास्तव में मेरा बचपन बनाया, बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में देखी और मेरा सपना एक अभिनेता बनने का था और अब मैं यहां हूं और अपने सपने तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रहा हूं'। और मैं बॉलीवुड कंटेंट क्रिएटर का हिस्सा बनकर खुश हूं, एक दिन सपने सच होंगे। इस पुराने गाने का आनंद लें।
ये भी पढ़ें:- Helicopter Crash In Nepal: नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन सहित छह लोग लापता... ग्रामीणों को मिला मलबा
