बहराइच में सुरक्षा बाड़ में उतरे करंट से किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सिसई हैदर गांव निवासी किसान मंगलवार सुबह खेत में नेट सही कर रहा था, तभी वह तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही करंट लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कोतवाली देहात अंतर्गत सिसई हैदर गांव निवासी बाबूराम पुत्र श्री राम किसान थे। मंगलवार को बारिश होने पर सुबह बाबूराम अपने खेत में धान रोपाई के लिए मेड़बंदी कर रहे थे। बगल में एक किसान के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग करवा कर उसमे करंट दौड़ाया गया था। अंजाने में किसान ने तार को पकड़ लिया। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किसान की मौत करंट लगने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : नहीं बन सका दशरथ समाधि स्थल से दिलासीगंज तक बंधा

संबंधित समाचार