Mahoba News: Manish Dubey के खिलाफ कार्यवाही को लेकर गुलाबी गैंग सडकों पर उतरा, SDM को ज्ञापन सौंप जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में मनीष दुबे के खिलाफ कार्यवाही को लेकर गुलाबी गैंग सडको पर उतरा।

महोबा में मनीष दुबे के खिलाफ कार्यवाही को लेकर गुलाबी गैंग सडको पर उतरा। गुलाबी गैंग ने तहसील पहुंचकर प्रर्दशन किया। इसके साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

महोबा, अमृत विचार। ज्योति मौर्या प्रकरण से महिलायों की हो रही बदनामी से नाराज होकर गुलाबी गैंग ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रर्दशन कर होमगार्ड कमांडेड महोबा मनीष दुबे को निलांबित किये जाने की मांग की। जिससे अन्य लोग किसी भी महिला का उत्पीडन शोषण न कर सके और कोई भी अधिकारी ऐसी हरकत न कर सके।

गुलाबी गौंग की बुंदेलखण्ड कमांडर फरीबा बेगम के नेतृत्व में भारी संख्या में गुलाबी गैंग की महिलाये गुलाबी साडी पहनकर तहसील पहुंची और मनीष दुबे द्वारा महिला ज्योति मौर्या के साथ की गई हरकत के विरोध में प्रर्दशन कर मनीष दुबे के खिलाफ नारेबाजी की। ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के प्रकरण को लेकर हो रहे पद्रर्शन की खबर लगते ही तहसील परिसर में अन्य लोगो की भरी भीड जामा हो गई। 

गुलाबी गैंग की महिलाओं राज्यपाल आन्नदी बेन को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौपा। ज्ञापन में बताया कि निशा बगारे एक ऐसी डीएम है जिस ने अपने परिवार के सम्मान के लिये अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वही ऐ ज्योति मौर्या है जो अपने पद का दुरउपयोग कर दो परिवारो की जिंदगी बर्बाद कर रही है। जिसके लिये मनीष दुबे पूरी तरह जिम्मेदार है।

होमगार्ड कामंडेड की गलती के कारण दो परिवार आज अलग अलग हो गये हे। ज्ञापन में मनीष दुबे के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। साथ्ज्ञ ही ताया गया कि यदि मनीष दुबे पर कार्रूवही नही की तो गुलारबी गैंग सडको पर उतरकर कानूनी कार्यवाही कराने के लिये विवश हो जायेगा।

संबंधित समाचार