बाजपुर: घर के बाहर खड़े युवक ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बाजपुर, अमृत विचार। दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़े युवक पर जानलेवा हमला बोलकर घायल करने का आरोप लगाकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मरियमपुर नंबर-तीन निवासी ईशु पुत्र ब्राडी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात करीब 9 बजे वह भोजन ग्रहण करके अपने घर के बाहर अन्य युवकों के साथ खड़ा था।
आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे गांव के ही एक परिवार के सात-आठ महिला-पुरुषों ने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो सभी लाठी-डंडों इत्यादि से हमलावर हो गए और उसे जान से मारने की नीयत से तमंचा मुंह में रख दिया। उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था, अलबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
