बलिया में बुजुर्ग की मौत के मामले में बेटा-बहू गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले के सहतवार क्षेत्र में बुजुर्ग पिता की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक बेटे व दो‌ बहुओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सहतवार कस्बे के वार्ड नम्बर - 1 निवासी मोती चन्द्र (80) नौ जुलाई को बेटों के आपसी बंटवारे के विवाद में बीच-बचाव के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । 

पुलिस ने मृतक की बहू पूनम की तहरीर पर मृतक के दो बेटे व‌ दो बहुओं बब्लू राम और उसकी पत्नी शिवकुमारी देवी, अमर राम व उसकी पत्नी नीतू देवी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा 323, 504 व 506 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था ‌। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुकदमें में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा 304 की बढ़ोत्तरी करते हुए मृतक के पुत्र अमन राम व बहुएं शिवकुमारी देवी और नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को बताया कि मामले में मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए दो बहुओं व‌ एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

ये भी पढ़ें -बहराइच : पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे घर में सो रहे परिजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता