Banda News : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद किया था दुष्कर्म, निकाह से पहले आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में दुष्कर्म करने का आरोपी निकाह से पूर्व गिरफ्तार।

बांदा में दुष्कर्म करने के आरोपी को निकाह से पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने निकाह कराने वाले मौलाना समेत आठ अन्य लोगों को पकड़ लिया।

बांदा, अमृत विचार। नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने निकाह से पहले गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने निकाह कराने वाले मौलाना समेत आठ अन्य लोगों को पकड़ लिया।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 जुलाई को एक युवक अपने रिश्तेदारों की मदद से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के परिजनों ने इस घटना पर पांच के खिलाफ बबेरू कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा जांच में बताया गया कि नाबालिग लड़की की शादी की बातचीत उसी युवक के साथ चल रही थी जो उसे बहला फुसलाकर ले गया था।

इसके साथ ही कोतवाली पुलिस की दो टीमे नाबालिग की तलाश में लगी हुई थी। सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस करने की कोशिश भी की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर निकाह से पहले ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नागालिग लड़की 7 जुलाई को लापता हुई थी।

परिजनों की सूचना के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मिली सूचना के आधार पर निकाह से ठीक पहले लड़की को बरामद कर लिया गया। मौके पर निकाह की तैयारियां चल रही थी। निकाह पढ़ाने के लिए मौलाना भी माजूद था। पुलिस ने मौके से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक एवं निकाह कराने वाले मौलाना सहित पूरे खेल में शामिल उसके रिश्तेदारों समेत 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिक लड़की के 161 के बयान दर्ज करने के बाद एफआइआर में धाराएं भी बढ़ाई गई हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में आरोपी युवक साहिल समेत मौलाना मोहम्मद हसन उर्फ हारुन, जान मोहम्मद, अब्दुल रशीद, रशीद अली, किसमतुल निशां निवासी साड़ासानी, नफीस निवासी सिरसीकला जनपद महोबा, अनवर निवासी सिमौनी, शब्बीर उर्फ मुन्ना निवासी साड़ासानी शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार यादव, रजोल चैधरी, आरक्षी अभिवन सिंह, प्रवेश यादव, विकास व महिला आरक्षी अल्पना भारतीय शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध अपरहण समेत पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार