Allahabad University में छात्र की मौत पर बड़ा बवाल, तोड़फोड़ - चक्काजाम
महिला प्रोफेसर से धक्का-मुक्की, फाइलें फाड़ीं
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बी वोक के छात्र आशुतोष दुबे की मंगलवार को हुई मौत से आक्रोशित छात्रों ने बुधवार भी कालेज कैम्पस में बवाल कर दिया। छात्रसंघ भवन के सामने छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरु कर दिया। छात्रो ने कालेज अचानक नारेबाजी करने लगे। छात्र प्रॉक्टर ऑफिस में घुस गए और जमकर बवाल किया। छात्रों हंगामा करते हुए फाइलों को फाड़ दिया, जमकर तोड़-फोड़ भी की। महिला प्रोफेसर से धक्का मुक्की करते हुये कुछ छात्रों ने पकड़कर ऑफिस के बाहर निकाल दिया।
मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में कुछ बाहरी युवको ने विश्वविद्यालय परिसर में तोडफोड़ की हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता और हाथापाई की, जिसमें कुछ शिक्षिका घायल हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की बात कही है। वही स्टाफ का आरोप है कि उनके साथ छात्रों ने धक्का मुक्की की है। आक्रोशित छात्रों ने बुधवार की सुबह छात्र संघ भवन के सामने जाम लगा दिया और हंगामा कर दिया। छात्र आशुतोष के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने, कुलपति, रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिसर में सुबह से नारेबाजी हो रही थी। दोपहर में छात्रों का एक गुट प्रॉक्टर ऑफिस में घुस गया। उन्होंने यहां मेज और अलमारी में रखी फाइलों को फाड़ दिया और तोड़फोड़ की। प्रोफेसर ने रोकने का प्रयास किया, तो उनका हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की। मौके पर जब फोर्स को बुलाया गया और पुलिस ने सख्ती की तो बवाल कर रहे छात्र वहां से भाग निकले।
.jpg)
छात्र के पिता ने कुलपति, रजिस्ट्रार और प्रॉक्टर के खिलाफ दी तहरीर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्लास करने के बाद घर वापस जा रहे छात्र आशुतोष दुबे की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वो डीन ऑफिस के बाहर गिरकर बेहोश हो गया। साथ में रहे छात्र उसे ई-रिक्शा से लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। आरोप था कि परिसर में एंबुलेंस खड़ी थी। लेकिन, छात्र को अस्पताल पहुंचाने के लिए नहीं दिया गया। आशुतोष के पिता गणेश शंकर दुबे ने कर्नलगंज थाने में कुलपति, रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
हो रही जांच
इंस्पेक्टर कर्नलगंज राम मोहन राय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दी गई है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि छात्र की मौत कैसे हुई है। पिता ने कुलपति, रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच हो रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : शहीद स्मारक पर राहुल गांधी के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता, मौन सत्याग्रह कर जताया विरोध
