उमेश पाल हत्याकांड : शार्प शूटर साबिर की मुंबई के धारावी में मिली लोकेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। राजू पाल  हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या में फरार पांच लाख के इनामी शूटर साबिर का लोकेशन मुंबई बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक साबिर की पहली पत्नी मुंबई के धारावी में है। शूटर खुद को बचाने के लिये अपनी पहली बीवी के घर पर जाकर छिप गया है। एसटीएफ साबिर की पहली पत्नी की तलाश कर रही है। इसके लिए मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एसटीएफ से भी संपर्क भी किया जा रह है। लोकेशन ट्रेस होने पर यहां से टीम भेजी जाएगी।

जयंतीपुर सुलेम सराय में 24 फरवरी की शाम उमेश पाल सहित तीन लोगों की बीच चौराहे पर गोली, बम मारकर हत्या कर दी गयी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मरियाडीह पूरामुफ्ती निवासी साबिर की पहचान फुटेज से हुई थी। हत्याकांड में शामिल अतीक के बेटे असद, शूटर गुलाम, साबिर समेत अन्य पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ। 

सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पूर्व पुलिस को एक इनपुट मिला, जिसमें जानकारी मिली है कि साबिर अपनी पहली बीवी के ठिकाने पर जा सकता है।  पुलिस के मुताबिक साबिर करीब 15 वर्ष पहले मुंबई में टैक्सी चालक था। उसने मराठी युवती से प्रेम संबंध के बाद शादी कर तो थी। साबिर बीवी को लेकर धारावी में रहता था। कुछ वर्ष पूर्व साबिर जमीन संबंधी विवाद को सुलझाने में माफिया अतीक के संपर्क में आया और अतीक की बीवी शाइस्ता को साबिर एक दिन लखनऊ ले गया । साबिर कार चलाने में एकस्पर्ट था इसलिए अतीक ने साबिर को शाइस्ता का ड्राइवर बना दिया था।

ये भी पढ़ें -गोंडा में दिनदहाड़े 51 हजार की लूट, चेकिंग के नाम पर रुकवाई बाइक

संबंधित समाचार